Friday, January 10, 2025

राधा नाम की महिमा और शक्ति

                      राधा नाम की महिमा और शक्ति 



      
श्री प्रेमानन्द जी महाराज 

 

ब्रह्मवैवर्तपुराण में व्यासदेव कहते हैं

राधा भजति तं कृष्णं स च तां च परस्परम्। उभयोः सर्वसाम्यं च सदा सन्तो वदन्ति च ॥

भावार्थ : राधा जी श्रीकृष्ण की आराधना करती है और श्रीकृष्ण राधाजी की आराधना करते है, श्री राधा देवी और भगवान श्रीकृष्ण वे दोनों ही परस्पर आराध्य और आधारक है, संतों का कथन है दोनों में सभी दृष्टियों से पूर्णतः क्षमता हैं.आप प्रेम, भक्ति और समर्पण से राधे-राधे कहे या कृष्ण-कृष्ण, राधा और कृष्ण एक ही हैं.

कहा जाता है कि राधा नाम के जप से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं
 जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति |
यह विश्वास है कि राधा नाम का निरंतर स्मरण करने से व्यक्ति को जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल सकती है, जिससे उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

श्री राधा रानी के नाम का जाप करने से भक्त को अद्भुत लाभ होते हैं और जीवन भगवान की भक्ति में सुखमय होता हैं. 'राधा' नाम का अर्थ धन, सफ़लता, समृद्धि, प्रेरणा, श्री कृष्ण का प्रेम व बौद्धिक ऊर्जा होता हैं.



मिलता है परम आनंद

राधे-राधे बोलने के पीछे ये मान्यता चली आ रही है कि राधे-राधे बोलने या राधा नाम का जप करने से भगवान श्री कृष्ण आपसे प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यक्त को जीवन में परम सुख की अनुभूति होती है। साथ ही राधा नाम जपने वाले साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

पापों से मुक्ति का मार्ग

शास्त्रों में राधा नाम को अपने आप में एक सिद्ध मंत्र बताया गया है। माना जाता है कि राधे-राधे बोलने वाले व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं, राधा नाम जपने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद जन्म-मरण के चक्र से भी मुक्ति मिल सकती है।
                                          👏👏 श्री राधे श्री राधे श्री राधे श्री राधे श्री राधे 👏👏






1 comment:

THE ASTRO SPEAKING पर आपका हार्दिक स्वागत है।
सभी प्रकार की ज्योतिषीय सुविधा उपलब्ध है । प्लीज कमेंट करे ।

ध्यान ( #meditation) के लाभ । ध्यान क्यों करना चाहिए ?

ध्यान के कई लाभ हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं: तनाव में कमी :-  ध्यान आपको तनाव को प्रबंधित करने और नकारात्मक भावनाओं को कम करने में मदद कर ...